Thursday, 31 December 2009

रुद्राक्ष धारण करने में कोई भेद भाव नहीं

रुद्राक्ष के बारे में अनेक लेखकों ने अनेक बातें लिखी हैं, जैसे रुद्राक्ष धारण करने के बाद यह नहीं करना चाहिए या वह नहीं करना चाहिए यह गलत धारणा है। जिस प्रकार सदा शिव सभी वर्णों के देवता है और वह किसी से भेद भाव नहीं करते उसी प्रकार रुद्राक्ष धारण करने में भी कोई रोक टोक नहीं है। सभी वर्ण के लोग, बिना कुछ त्यागे ( खान पान ) रुद्राक्ष धारण कर सकते हैं, चाहे वह माँसाहारी हों या शाकाहारी।

अगले पोस्ट में रुद्राक्ष कों सिद्ध करने की विधि का इंतज़ार करे !!!

चौदह मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर अध्यात्मिक अथवा वैज्ञानिक प्रभाव


चौदह मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव -
चौदह मुखी रुद्राक्ष साक्षात् परम ब्रहम शिव का स्वरुप मन गया है। जितना प्रभाव एक मुखी रुद्राक्ष शरीरपर deta है उतना ही चौदह मुखी रुद्राक्ष भी देता है। जो व्यक्ति एक मुखी रुद्राक्ष या चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करता है उसे सदा शिव के सामान ही मानना चाहिए। ऐसे व्यक्ति किसी कों खुश होकर किसी कों आशीर्वाद दे या दुखी हो कर श्राप दे तो वह तुरंत फलित हो जाता है। उच्च्यकोटि के सन्यासियों , वाम मार्गियों एवं शिव तथा देवी भक्तों कों चौदह मुखी रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए। जो साधक चौदह मुखी रुद्राक्ष धारण करके साधना करते है उनकी साधना अवश्य सिद्ध होती है।
चौदह मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
सभी असाध्य रोगों में इसका सेवन मधु या मक्खन के साथ लाभकारी सिद्ध होता है।

तेरह मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर अध्यात्मिक अथवा वैज्ञानिक प्रभाव


तेरह मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव -
इस रुद्राक्ष कों धारण करने वाले व्यक्तियों से भगवान् कामदेव सदा प्रसन्न रहते है। ऐसे व्यक्ति नामर्द नहीं होते हैं। यह रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति सभी इक्षाओं कों पूर्ण करनेवाला तथा शुभ माना गया है।
तेरह मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
जितने भी प्रकार के चर्म सम्बंधित रोग के पीड़ित लोग होते है यदि वे इस रुद्राक्ष कों घिस कर नारियल तेल के साथ लगाये तो बहुत लाभी होता है।

बारह मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर अध्यात्मिक अथवा वैज्ञानिक प्रभाव


बारह मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव -
बारह मुखी रुद्राक्ष में द्वादश ज्योतिरलिंगों का वास होता है एवं भगवान् विष्णु भी इसमें वास करते हैं। इस रुद्राक्ष कों धारण करने से चारो धाम एवं बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का फल प्राप्त होता है।
बारह मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
इस रुद्राक्ष कों मधु के साथ घिस कर सेवन करने से लीवर सम्बंधित सभी रोगों में लाभ मिलता है

ग्यारह मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर अध्यात्मिक अथवा वैज्ञानिक प्रभाव


ग्यारह मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव -
यह रुद्राक्ष साक्षात् ग्यारह रूद्र के सामान माना गया है। सावन में ग्यारह मुखी रुद्राक्ष की पूजा करना लक्ष पार्थी पूजन के बराबर है। जो व्यक्ति इसे गले में धारण करते है उनकी कभी भी आकाल मृत्यु नहीं होती है।
ग्यारह मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
ग्यारह मुखी रुद्राक्ष मध् के साथ घिस के खाने से अस्थमा जैसी बीमारी में भी सबसे ज्यादा फायदा होता है एवं एक से दस मुखी रुद्राक्ष का सेवन जिन बीमारियों में काम आता है वह सभी का एक अकेले ग्यारह मुखी रुद्राक्ष के सेवन से लाभ मिल जाता है।

दस मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर अध्यात्मिक अथवा वैज्ञानिक प्रभाव


दस मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव -
दस मुखी रुद्राक्ष दसों महाविद्या के स्वरुप हैं एवं यमदेव का भी रूप कहा गया है। इसे केवल देखने से ही शांति प्राप्त होती है। इसे धारण करने से मिलने वाली शांति के विषय में तो कोई शंशय ही नहीं है। जो व्यक्ति इसे धारण करते हैं उन्हें यमराज नरक में नहीं ले जाते हैंसभी प्रकार के वाम मार्गियों कों दस मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
दस मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
अर्ध विक्षिप्त (पागल ) लोगों कों दस मुखी रुद्राक्ष घिस कर आवले के रस में देने से काफी फायदा देखा गया है।
एवं पेशाब सम्बन्धी किसी भी बीमारी में आवले के साथ घिस कर सेवन करने से यह बहुत लाभकारी साबित होता है।

नौ मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर अध्यात्मिक अथवा वैज्ञानिक प्रभाव


नौ मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव -
नौ मुखी रुद्राक्ष कों नौ शक्तियों का स्वरुप माना गया है। अतः इसे धारण करने से मनुष्य हर कार्य में सफल होता है एवं देवी साधको कों नौ मुखी रुद्राक्ष अवश्य पहनना चाहिए।
नौ मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
यह रुद्राक्ष शक्ति वर्धक रुद्राक्ष मन गया है। इसलिए किसी भी प्रकार के शारीरिक कमजोरी में इसका मधु के साथ सेवन करने से बहुत फायदा होता है।

आठ मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर अध्यात्मिक अथवा वैज्ञानिक प्रभाव


आठ मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव -
आठ मुखी रुद्राक्ष आठ वसुओं का रूप माना जाता है। इसे धारण करने से गंगा भी प्रसन्न होती हैं। और गंगा स्नान करने जैसा पुण्य मिलता है। यह अष्ट सिद्धियों कों प्रदान करता है।
आठ मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
यह जिस व्यक्ति कों किसी कार्य में मन नहीं लगता हो, हमेशा विचलित रहता हो, एकसाथ कई काम का शुरुवात करना तथा सभी में असफल रहना आदत हो, ऐसे व्यक्ति कों आठ मुखी रुद्राक्ष घिस कर मक्खन के साथ खाना चाहिए। जिस व्यक्ति कों लगातार गैस की शिकायत रहती हो वैसे व्यक्ति कों भी यह रुद्राक्ष घिस कर मधु के साथ सुबह शाम सेवन करना चाहिए।

सात मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर अध्यात्मिक अथवा वैज्ञानिक प्रभाव


सात मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव -
सात मुखी रुद्राक्ष ब्रह्मणि आदि सात लोक माताओं का स्वरुप माना जाता है। इस धारण करने से महान सम्पति तथा आरोग्य प्राप्त होता है। यदि इसे पवित्र भावना से धारण किया जाये तो आत्म ज्ञान की प्राप्ति होती है। सात रुद्राक्ष काम देव का सूचक है। कामुक लोग इसे अपनी काम वासना के लिए भी धारण करते हैं।
सात मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
जो बचछे बचपन से ही दुबले पतले होते है ऐसे बच्चो कों सात मुखी रुद्राक्ष मक्खन में घिस कर खिलाने से बच्चा स्वस्थ हो जाता है। एवं जो व्यक्ति नपुंसक होते हैं वे यदि सुबह शाम सात मुखी रुद्राक्ष कों मधु के साथ घिस कर सेवन करे तो काफी फायदा होता है।

छः मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर अध्यात्मिक अथवा वैज्ञानिक प्रभाव


छः मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव-
छः मुखी रुद्राक्ष साक्षात् भगवान् कार्तिके का स्वरुप है। इसे धारण करने वाले कों कभी भी धन की कमी नहीं होती। किसी भी प्रकार के व्यवसाय करने वाले व्यक्ति कों इसे धारण करना चाहिए। हर माता कों अपने बच्चे के गले में छः मुखी रुद्राक्ष जरूर धारण करवाना चाहिए, इस से बच्चा वीर तथा रोग मुक्त होता है।
इसे धारण करने वाले व्यक्ति कों सुंदर मति, ज्ञान, संपत्ति तथा पवित्रता प्राप्त होती है।
छः मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
जिस व्यक्ति का रक्तचाप किसी भी दावा से काम न होता होत ऐसे व्यक्ति कों छः मुखी रुद्राक्ष घिस कर मधु के साथ चटाने से जादू के सामान प्रभाव होता है। एक साल से अधिक उम्र के बच्चे कों लगातार पांच साल तक छः मुखी रुद्राक्ष घिस कर मधु के साथ चटाने से ऐसा बच्चा विद्वान एवं स्वस्थ होता है।

पंचमुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर अध्यात्मिक अथवा वैज्ञानिक प्रभाव


पांच मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव -
पांच मुखी रुद्राक्ष पंचमुखी शिव का स्वरुप होता है। इसे धारण करने से भगवान शिव की कृपा से धारण करनेवाले के हाथ से कभी किसी व्यक्ति की हत्या नहीं होती।
पंचमुखी रुद्राक्ष कों कलान्गनिक रुद्राक्ष के नाम से भी जाना जाता है। जो व्यक्ति पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करते है वोह पर स्त्री गमन के पाप से मुक्त हो जाते हैं।
पांच मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
गुप्त इन्द्रिय सम्बंधित कोई भी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति यदि पंचमुखी रुद्राक्ष के लेप कों मक्खन या नारियल के तेल में मिला के लगाने से फायदा होता है। एवं इसे मध् के साथ घिस के चाटने पर गुप्त इन्द्रियां सम्बंधित बिमारियों का नाश होता है।

Sunday, 27 December 2009

चार मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों पर आध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक प्रभाव


चार मुखी रुद्राक्ष का आध्यात्मिक प्रभाव -
चार मुखी रुद्राक्ष शाक्षात ब्रह्मा का स्वरुप है। इसके धारण करने से मनुष्य ब्रहम हत्या से मुक्त हो जाता है। जो साधक चार मुखी रुद्राक्ष कों धारण करते हैं वह दिमाग से तेज़ होते हैं।
चार मुखी रुद्राक्ष का वैज्ञानिक प्रभाव -
जो बच्चे दिमाग से कमजोर होते है या जिनकी याददाश्त कमजोर होत जातीहै , वैसे व्यक्तियों कों चार मुखी रुद्राक्ष घिस के मध् के साथ खिलने से फायदा होता है।

तीन मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों के ऊपर अध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक प्रभाव


तीन मुखी रुद्राक्ष का आध्यात्मिक प्रभाव -
जो व्यक्ति तीनमुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं उनकी धन तथा आयु की वृद्धि होती है, एवं स्त्री हत्या का पाप नष्ट हो जाता है। साथ ही साथ तीन मुखी रुद्राक्ष त्रिदेव का सूचक है। जो व्यक्ति इसे धारण या इसकी पूजा करते हैं उनपे ब्रह्मा , विष्णु तथा महेश सदैव प्रसन्न रहते हैं।
तीन मुखी रुद्राक्ष का वैज्ञानिक प्रभाव-
जिस व्यक्ति कों हर तीन दिन पर बुखार आता हो ऐसे व्यक्ति कों तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने से ज्वर ख़तम हो जाता है। यदि रक्त चाप भी अधिक हो तो वैसे व्यक्ति कों तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए एवं एक तीनमुखी रुद्राक्ष कों घिस कर मध् के साथ सेवन करना चाहिए। इस से उच्च रक्त चाप ठीक हो जाता है।
यदि रोगी की बीमारी पकड़ में ना आये तो ऐसे रोगियों कों भी तीन मुखी रुद्राक्ष घिस कर सेवन करने से आराम आता है।

दो मुखी रुद्राक्ष का मनुष्यों के ऊपर अध्यात्मिक एवं वैज्ञानिक प्रभाव


दो मुखी रुद्राक्ष का अध्यात्मिक प्रभाव -
दो मुखी रुद्राक्ष साक्षात् भगवान अर्ध नागेश्वर का स्वरुप है। जो लोग दोमुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं या उसकी नित्य पूजा करते हैं वह गौ वध पाप से मुक्त हो जाते हैं तथा सभी मनोरथ पूरे हो जाते हैं। ऐसा भी देखा गया है की जो सुहागन औरते दो मुखी रुद्राक्ष धारण करती हैं वे सदा सुहागन ही मृत्यु कों प्राप्त करती हैं।
ऐसे व्यक्ति जो दोमुखी रुद्राक्ष धारण करते है या उसकी पूजा करते हैं उनके घर में सभी प्रकार की सामग्रियां उपस्थित रहती हैं। जो साधक शिव शक्ति की आराधना करते हैं ऐसे साधको कों दो मुखी रुद्राक्ष अवश्य धारण करना चाहिए।
दोमुखी रुद्राक्ष का वैज्ञानिक प्रभाव -
दो मुखी रुद्राक्ष कों घिस कर मध् के साथ सेवन करने से लकवा से पीड़ित रोगियों कों फायदा होता है तथा रक्त दोषों कों दूर करता है।

Saturday, 26 December 2009

रुद्राक्ष का मनुष्यों पर प्रभाव- एक मुखी रुद्राक्ष महातम

रुद्राक्ष की उत्त्पत्ति रूद्र देव के आंसुओं से हुई है। रुद्राक्ष का प्रयोग दो रूपों में किया जाता है। एक आध्यात्मिक और दूसरा वैज्ञानिक और स्वास्थवर्धक।
रुद्राक्ष एक से ले कर चौदह मुख तक होता है। आध्यात्मिक मान्यता है की भगवान् शिव के जितने रूद्र अवतार हुए हैं उतने ही मुख के रुद्राक्ष पाए जाते हैं।
रुद्राक्ष के वृक्ष से रुद्राक्ष पाया जाता है। सबसे उत्तम रुद्राक्ष आवले के आकार का होता है। छोटे बेर के आकार वाले रुद्राक्ष कों मध्य श्रेणी का मन जाता है। एवं मोती के दाने के सामान छोटे आकार वाले रुद्राक्ष कों निम्न श्रेणी का माना जाता है। दुनिया के सबसे उत्तम रुद्राक्ष नेपाल में पाए जाते हैं। रुद्राक्ष भारत, मलेसिया तथा इंडोनेसिया में भी पाए जाते हैं।
रुद्राक्ष चार वर्ण (रंग) के होते हैं - उजला, पीला, लाल और काला।
उजला रुद्राक्ष ब्राह्मणों के धारण करने के लिए श्रेष्ठ होता है।
पीला रुद्राक्ष क्षत्रियों के लिए श्रेष्ठ माना गया है।
लाल रुद्राक्ष वैयेश्यों के लिए श्रेष्ठ माना गया है और काला शुद्र्रो के लिए माना गया है।
जबकि लाल रुद्राक्ष सभी वर्णों के लिए श्रेष्ठ है तथा शिव कों भी अति प्रिय है।

एक मुखी रुद्राक्ष के अध्यात्मिक प्रभाव -
शास्त्रों में एवं शिव पुराण में एक मुखी रुद्राक्ष कों शिव का साक्षात् रूप माना गया है। कहा गया है की जो भक्त इसे धारण करते हैं वह स्वयं शिव तुल्य होत जाते है। उनके इर्द गिर्द अष्ट सिद्धियाँ भ्रमण करती रहती हैं। जो व्यक्ति एकमुखी रुद्राक्ष धारण करते हैं वह मोक्ष कों प्राप्त करते है और जन्म जन्म के चक्कर से मुक्त होत जाते है। तथा शिव लोक में वास करते है।
गोलेकार एकमुखी रुद्राक्ष कों धारण करने वाले लोग बिना किसी कठिन साधना किये ही मंवांचित सिद्धियाँ प्राप्त कर लेते हैं। सभी भक्तों कों यह बताना चाहता हूँ की जो बाज़ार में काजू के सामान लम्बे रुद्राक्ष मिलते हैं वह सही में रुद्राक्ष नहीं होते। साथ ही साथ यह भी बताना चाहता हूँ की रुद्राक्ष जितने मुखी होते हैं उतने ही बीज उन्हें फोड़ने के बाद उनमे से निकलते हैं। यही रुद्राक्ष की सही पहचान का एकमात्र साधन है।
शास्त्रों में वर्णित है की एक मुखी रुद्राक्ष धारण करने वाले व्यक्ति कों कभी भी धन धान की कमी नहीं होती है और आकस्मित मौत भी नहीं हो सकती.
एक मुखी रुद्राक्ष के वैज्ञानिक प्रभाव -
जो व्यक्ति पागल हो जाते हैं वैसे व्यक्ति कों एकमुखी रुद्राक्ष घिस कर मक्खन के साथ सुबह शाम देने से उसका मानसिक संतुलन ठीक होत जाता है।
जो व्यक्ति कोमा में चले जाते हैं वैसे व्यक्ति कों एक मुखी रुद्राक्ष का एक बीज निकाल कर, पीस कर पिलाने से वह कोमा से बहार आ जाते हैं। शास्त्रों में जिक्र है की जो व्यक्ति एक मुखी रुद्राक्ष धारण करता है उसे ह्रदय गति का रोग कभी नहीं हो सकता है।

Saturday, 19 September 2009

विश्व भर के श्रधालुओं के लिए सेवक संजयनाथ तांत्रिक काली मन्दिर में सामूहिक रूप से ६०१ कलश की स्थापना संपन्न

सेवक संजयनाथ तांत्रिक काली मन्दिर रक्सौल में सामूहिक रूप से ६०१ कलश की स्थापना संपन्न हुई। जो की एक विश्व रिकॉर्ड है। एक ही प्रान्गंड में ६०१ भक्तो के ओरसे दसहरा की पूजा में दस महाविद्या देवियों की आराधना हेतु ६०१ कलश दिनांक १८ सितम्बर २००९ को स्थापित हुए। इस प्रकार मन्दिर ने स्वयं अपने ही ५५१ कलश स्थापना के पुराने रिकॉर्ड को इस बार तोड़ दिया। विश्व में यह पहला ऐसा मन्दिर है जहा एकसाथ इतने कलशो की स्थापना होती है और भक्तजन एक साथ माँ काली की दसहरा में आराधना करते हैं।


चाइना, जर्मनी, अमेरिका, इंग्लैंड, श्रीलंका, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, मौरिसिअस जैसे देशों से भी श्रधालुओं ने कलश स्थापना करवाए। ओर भारत देश के भी सभी कोनो से भक्तो ने कलश स्थापना करवाया। बिहार, बंगाल, महारास्त्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब , तमिल नाडू, कर्नाटक आदि राज्यों से भक्तो ने दस महाविद्या साधना करने के लिए कलश स्थापित करवाए।
इन सभी ६०१ भक्तो के लिए मन्दिर और ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने मात्र २०१ रुपए में दसहरा के दसो दिनों की पूजा की पूरी व्यवस्था की है।

दसहरा के अवसर पर दस महाविद्या की देवियों की तांत्रिक आराधना कैसे करें?

दसहरा के नवरात्र पूजा भारत में एक बहुत ही प्रमुख पर्व है। इसे काली पूजा, दुर्गा पूजा इत्यादी नामो से जाना जाता है। इन दस दिन में दस महाविद्या की दसो देवियों की दसो दिशाओं में पूजा की जाती है।
ऐसा करने से दस महाविद्या की दसो देवियाँ प्रसन्न होती हैं तथा भक्तो और साधको को सभी कष्टों से उबारती हैं।

अपने पूर्व लेखों में मैंने दस महाविद्या की दसों देवियों की नवरात्र में प्रतेक दिन कैसे आराधना करनी है उसका वर्णन किया था। मैं एक बार फ़िर दस महा विद्या पूजा का महात्म आप सभी को बताना चाहता हूँ।
माँ काली दसो दिशाओं में दस महा विद्या के रूप में वास करती है। इसी लिए दुर्गा सप्तशती के प्रथम अध्याय में माँ काली के दस मुख, दस हाथो और दस पैरों का वर्णन है। दस महा विद्या की दस देवियाँ मनुष्य की सभी प्रकार की कामनाओं की पूर्ति करती हैं।

माँ काली काल को हरती हैं
माँ तारा पापों से मनुष्यों को तारती हैं।
माँ भुवनेश्वरी हमें भुवन के सभी सुख प्राप्त करने का आर्शीवाद देती हैं।
माँ षोडशी हमारे यौवन को सदा बना रखती हैं।
माँ छिन्मस्तिका मनुष्य के मस्तिक्ष की चिंताओं को हरती है तथा मति प्रदान करती हैं।
माँ भैरवी सभी प्रकार के भ्रम दूर करती है तथा शक्ति प्रदान करती हैं।
माँ धूमावती हमारे जीवन की धुंध को दूर करती हैं
माँ बगलामुखी सभी दुश्मनों का मर्दन करती हैं।
माँ मातंगी मातृत्व का सुख प्रदान करती हैं।
माँ कमला सभी प्रकार के सुख समृधि प्रदान करती हैं।

दस महा विद्या की देवियों की इन दस दिनों में किस प्रकार साधना करनी है उसके लिए निम्न लेखो को पढे.
१ प्रथम दिन - माँ काली http://merivaanimerajeevan.blogspot.com/2009/03/blog-post_27.html
२ दूसरा दिन - माँ तारा http://merivaanimerajeevan.blogspot.com/2009/03/blog-post_3376.html
३ तीसरा दिन - माँ भुवनेश्वरी http://merivaanimerajeevan.blogspot.com/2009/03/blog-post_8850.html
४ चौथा दिन - माँ षोडशी http://merivaanimerajeevan.blogspot.com/2009/03/blog-post_28.html
५ पांचवा दिन - माँ छिन्मस्तिका http://merivaanimerajeevan.blogspot.com/2009/03/blog-post_29.html
६ छठा दिन - माँ भैरवी http://merivaanimerajeevan.blogspot.com/2009/03/blog-post_30.html
७ सातवाँ दिन - माँ धूमावती http://merivaanimerajeevan.blogspot.com/2009/03/blog-post_7290.html
८ आठवा दिन - माँ बगलामुखी http://merivaanimerajeevan.blogspot.com/2009/03/blog-post_5568.html
९ नौवा दिन - माँ मातंगी http://merivaanimerajeevan.blogspot.com/2009/03/blog-post_6393.html
१० दसवां दिन - माँ कमला http://merivaanimerajeevan.blogspot.com/2009/03/blog-post_7899.html

Thursday, 28 May 2009

वामा खेपा की लीला...

काली पूजा की रात में वामा का अभिषेक कैलाशपति बाबा द्वारा हुआ। सिद्ध मंत्र पा कर वामा खेपा बिल्कुल उलट पलट हो गए। वह हमेशा शीमल वृक्ष के नीचे बैठ कर जाप किया करते,परन्तु हमेशा अजीब अजीब आवाजें बिन बादल गर्जन होना, मरे बच्चो की कूदफांद, कान के पास गरम साँस का महसूस होना जैसी घटनाये वामा को और चंचल कर देती थी। शिव चतुर्दशी के दिन गुरुदेव का आदेश पा कर वामा फ़िर अपने आसन पर बैठे और सिद्ध बीज मंत्र का जाप शुरू किया। सुबह से शाम हो गई पर वामा तब भी तन्मय हो कर देवी माँ तारा के ध्यान में लगे रहे। रात बढ़ने लगी और घोर अन्धकार हो गया, वातावरण पूरा शांत था। रात में २ बजे के बाद वामा का शरीर कापने लगा और पूरा शमशान फूलो की महक से सुगन्धित हो उठा। अचानक आकाश से नीले प्रकाश की ज्योति फुट पड़ी। चारो तरफ़ प्रकाश ही प्रकाश हो गया और प्रकाश के बीचों बीच तारा माँ ने वामा खेपा को दर्शन दिए।
उस भव्य और सुंदर देवी को देख कर आनंद में वामा सबकुछ भूल गए। इतनी कम उम्र में वामा को माँ का दर्शन होना सिर्फ़ भक्ति और विश्वास के कारण था। सबने शमशान में प्रकाश देखा पर माँ के दर्शन तो सिर्फ़ वामा खेपा को ही हुए, तब से वाम देव जगत में पूज्य हो गए। तारापीठ के महंत मोक्षानंद पहले से ही वामा की महानता को जानते और इसलिए ही उन्होंने वामा को अपना शिष्य बनाया था। मोक्षानंद के मरने के बाद १८ वर्ष की उम्र में ही वामा चरण को तारापीठ का पीठाधीश बना दिया गया।
एक बार द्वारका नदी में स्नान करते समय उन्हे द्वारका नदी के उस पार राम नाम की ध्वनि सुनाई दी। कुछ देर बाद उन्होंने देखा की कुछ लोग घाट के उस पार एक शव ले कर आए हैं। वामा ने उत्सुकता वश वह शव देखा तो पता चला की वह उनकी माँ का ही शव था। माँ का शव देखते ही वह माँ माँ कह कर चिल्लाने लगे। कुछ भक्तो ने वामा चरण को सान्तवना दिया। वामा की इक्षा थी की उनकी माँ का शव माँ तारा के शमशान में ही जलाया जाए।
परन्तु बरसात के दिन थे और शव को नदी के दुसरे पार तारा शमशान तक ले जाना नामुमकिन था। सभी लोगों ने बामा खेपा को समझाया औरघाट के इस पार ही क्रिया कर्म करने की सलाह दी। परन्तु वामा खेपा माँ तारा का नाम लेते हुए अपनी माँ का शव अपने पीठ पर ले कर नदी को पैदल ही पार कर गए। और अंत में उन्होंने अपनी माँ का अन्तिम संस्कार माँ तारा के शमशान में पूरा किया।
उनके माँ के श्राद्ध का दिन नज़दीक आने लगा था। वह अपने गाव आतला गए। श्राद्ध से तीन दिन पहले वह पहुँच कर उन्होंने अपने छोटे भाई राम चरण से कहा की माँ के श्राद्ध के लिए घर के सामने वाली जमीन को साफ़ सुथरा कर दो, तथा आस पास के गाव के लोगों को निमंत्रण दे आओ। राम चरण ने अपने पागल भाई की बात पर ध्यान नही दिया और उनसे कहा की अभी तो हम स्वयं कष्ट में हैं। ऐसी हालत में हम लोगों को कहा से खिलाएंगे?
राम चरण के मना करने के बाद वामा खेपा ने स्वयं जमीन अपने हाथों से साफ़ की और वापस शमशान चले गए।
श्राद्ध वाले दिन अपने आप बडे बडे राजा महाराजों ने वामा के घर अपने आप अन्न और भोजन का सामन भेजनाशुरू कर दिया। यह देख कर राम चरण दंग रह गए और उन्हे तब अपने भाई की शक्ति का एहसास हुआ।
शाम को ब्रह्मण भोज के समय अचानक से मुसलाधार वर्षा होने लगी। राम चरण यह देख कर रोने लगे और इश्वर को याद करने लगे। तब तक वामा खेपा वह पहुंचे। उन्हे देखते ही राम चरण अपने भाई के चरण पकड़ कर रोने लगे। उन्होंने कहा की इतनी तेज़ बारिश में ब्रह्मण कैसे भोजन कर पाएंगे? तब वामा खेपा ने अपने शमशान का डंडा आकाश की तरफ़ कर दिया। और मुसलाधार बारिश होने के बाद भी ब्रह्मण भोज की जगह एक बूँद पानी नही गिरा। और उनकी माँ का श्राद्ध बिना किसी रूकावट के संपन्न हुआ। यह देख कर सभी चकित रह गए और वामा खेपा की शक्ति को प्रणाम करने लगे। अब ब्राह्मणों को अपने घर भी वापस जाना था, परन्तु बारिश काफी तेज़ पड़ रही थी। तब वामा खेप ने आकाश में चिल्लाते हुए माँ तारा से कहा की हे माँ क्या तू भी बाप के सामान कठोर हो गई है!! उनके इतना कहते ही ब्राह्मणों के घर जाने के मार्गो पर बारिश पड़ना बंद हो गया।

वामा खेपा शमशान में माँ तारा की पूजा अर्चना करते थे।वह रोज माँ को भोग लगते थे और माँ स्वयं आकर उनका भोग ग्रहण करती थी। एक दिन उन्होंने माँ को भोग लगाया परन्तु माँ नही आई। क्रोधित हो कर वामा ने माँ की मूर्ती पर मूत्र कर दिया। ऐसा करते देख मन्दिर के बाकि लोगों ने देख लिया। उन लोगों को बहुत बुरा लगा और उन्होंने रानी से वामा के इस घटना की शिकायत कर दी। रानी ने क्रोधित हो कर अपने दरबानों को आदेश दिया और वामा को पीट कर मन्दिर से बहार निकल फेंका। वामा को शमशान में फेंक दिया। फ़िर रानी ने दुसरे पंडित को माँ का भोग लगाने का कार्य दे दिया। चार दिन तक वामा खेपा शमशान में बिना कुछ खाए पिए पड़े रहे।
तब चार दिन के उपरांत माँ तारा ने रानी को अर्ध चैतन्य अवस्था में दर्शन दिए और कहा की रानी मैंने चार दिनों से भोग ग्रहण नही किया है। तब रानी ने चकित होकर माँ से कहा की हे माँ आपको तो रोज़ भोग लगता है। माँ तारा ने कहा की मेरा एक पागल बेटा है जिसे तुम्हारे दरबानों ने पीट कर बहार फेंक दिया। उसने भी चार दिनों से कुछ नही खाया है। अतः मैंने भी चार दिन से उपवास किया है। इसपर रानी बोली। " माँ उस व्यक्ति ने आप की मूर्ति पर मूत्र कर दिया था इसलिए मैंने उसे दंड दिया"। इस पर माँ तारा बोली यदि बालक अपनी माँ पर मूत्र कर दे तो क्या माँ उसे दंड देती है? वह मेरा बेटा है। वह मुझपर मूत्र करे या फ़िर मुझे मारे तुम्हे दंड देना का अधिकार नही है।यदि अपने राज्य का भला चाहती हो तो सम्मानपूर्वक मेरे बेटे को वापस लाओ। और आजके बाद वामा को पहले भोग लगेगा तब ही मैं भोग ग्रहण करुँगी। ऐसा कह कर माँ अंतर्ध्यान हो गई।तब रानी ने वामा खेपा को आदरसहित मन्दिर में बुलाया। तब से हमेशा वामा खेपा को भोग लगने लगा और तब ही माँ तारा भोग ग्रहण करती थी।
इस प्रकार वामा खेप के जीवन में अनेको चमत्कार होते रहे। वामा खेपा के पहले वाम मार्ग एकदम विलुप्त हो रहा था। परन्तु उनकी भक्ति और चमत्कारों की वजह से वाम मार्ग को प्रसिद्धि मिली।

Wednesday, 13 May 2009

वामा खेपा की तारापीठ की कहानी...

बंगाल के इतिहास में वीरभूमि जिला एक विख्यात जिला है। हिन्दुओं के ५१ शक्तिपीठों में से पाँच शक्ति पीठ वीरभूमि में ही हैं। इसी कड़ी में उनीस्वी शताब्दी में वीरभूमिकी पवित्रता साधक वामा खेपा ने एक बार फ़िर बढाई।
राजा दशरथ के कुल पुरोहित वशिष्ठ मुनि ने भी वीरभूमि से जुड़ कर इतिहास में इस भूमि की शान बढाई। इसलिए वीरभूमि जिला हिंदू वाम मर्गियों का महा तीर्थ बना। यहाँ पर स्थापित वशिष्ठ मुनि के सिंघासन पर अनेको साधको ने अपनी सिद्धिया प्राप्त की। जिनमें से प्रमुख महाराज राजा राम कृष्ण परमहंस, आनंदनाथ, मोक्ष्दानंद , वामा खेपा के नाम आते है। इसी भूमि पर स्वयं मैंने भी अपनी सिद्धि, शव साधना द्वारा प्राप्त की।
यह वही जगह है जहा पर सुदर्शन चक्र ने माँ सती के नेत्र को काट कर गिराया था। इसी लिए इसका नाम तारापुर पड़ा। और आगे चल कर इस भूमि का नाम तारापीठ से प्रसिद्ध हुआ।
वाम मार्ग के प्रमुख्य साधक वामा खेपा महाराज की व्याख्या किए बिना वाम मार्ग का वर्णन अधुरा है। उत्सुक वाम भक्तो की जानकारी हेतु मैं यहाँ संचिप्त में वामा खेपा महाराज की जीवनी की व्याख्या कर रहा हूँ।
शास्त्र में कहा गया है समाज में जब भी जातिवाद की प्रथा बढ़ी है तो उसके उद्धार के लिए माँ ने अपने किसी न किसी दूत को जरुर भेजा है। इसी कड़ी में धरती पर वाम अवतार के रूप में वामा खेपा को माँ ने भेजा। यह ऐसे साधक हुए जो ब्रह्मण कुल में जनम लेने के बाद भी किसी प्रकार के छूतछात में विश्वास नही रखते थे। तारापीठ से तीन मील की दुरी पर स्थित आतला ग्राम में १२४४ साल के फागुन महीने में शिव चतुर्दशी के दिन उनका जनम हुआ। उनके पिता का नाम सर्वानन्द चटोपाध्याय था एवं वह एक धार्मिक व्यक्ति थे। उनकी माता का नाम श्रीमती राजकुमारी था तथा वह एक धर्मपरायण साध्वी स्त्री थीं। वामा खेपा की ४ बहने थी तथा वह दो भाई थे। वामा खेपा का नाम था वामा चरण एवं उनके छोटे भाई का नाम राम चरण था। ब्रह्मण परिवार होते हुए भी यह परिवार आर्थिक दृष्टि से कमजोर था। जिस कारण हमेशा घर में आभाव रहता था। कभी घर में चावल नही होता, तो कभी दाल नही तथा कभी सब्जी नही होती थी। तब भी वामा खेपा जी के पिता आनंदमय रहते थे तथा आँखों में आंसू लिए हुए सदा माँ का भजन करते रहते थे। गावं के लोग उनको सर्वा खेपा के नाम से चिढाते थे ( खेपा का अर्थ बंगाली में पगला होता है ) परन्तु वह हमेशा मस्त रहते थे। अपने पिता के संस्कार को देखते हुए बाल अवस्था में ही वामा चरण पाँच वर्ष की अल्प आयु में अपने हाथों से मिटटी की बहुत सुंदर माँ तारा की प्रतिमा बना लेते थे। एवं वह ऐसे भक्त थे की जब उन्हे माँ के बाल कैसे बनाएं समझ नही आया तो उन्होंने स्वयं अपने सारे बाल नोच कर माँ तारा की मूर्ति के सर पर लगा दिया था।
अपने तन मन की लगन से बनाई हुई यह मूर्ति एकदम सजीव लगती थी। पास में ही एक जावाफूल का पेड़ था। उसमें से फूल ले कर बालक वामा चरण एकाग्र होकर माँ तारा की पूजा करते रहते थे। घर में ही एक जामुन का भी वृक्ष था, उसी जामुन के फल से वह माँ तारा का भोग लगाते थे। तथा माँ से कहते थे की माँ तू पहले जामुन खा तभी मैं खाऊँगा। पर मूर्ति तो न कुछ बोलती थी और ना ही हिलती थी। इसपर बालक वामा चरण रोने लगते थे।
और जामुन वैसे ही मूर्ति के सामने रखे रहते थे। एक दिन उनके पिता ने यह देखा। तो उनकी आँखों में भी बाल भक्ति का यह अविस्मरनीय दृश देख कर आंसू आ गए। वामा चरण पिता जी को देखते ही उनसे पूछने लगे की माँ तारा कौन सा फल खाती हैं ? आप तो कितने फल ले कर पूजा करते हैं और कहते हैं की माँ मन ही मन फल खा लेती है और फ़िर हम प्रसाद ग्रहण करते हैं। तो फिर मेरे फल क्यों नही खाती? तब सर्वानन्द जी ने वामा चरण को समझाया की तुम्हारी माँ तुम्हे खिलाये बिना क्या कभी खाती है या सोती है? माँ पहले अपने बालक को खिला कर ही स्वयम कुछ खाती है। उसी प्रकार यह जगत की माता सारे संसार के बच्चो को खिलाये बिना नही खाती। तब वामा चरण ने फ़िर पुछा की माँ तारा बोलती क्यों नही है? तब उनके पिता ने कहा की माँ से बात करने के लिए तपस्या करनी पड़ती है।
यह बात सुन कर बालक वामा चरण अपनी जन्मदात्री माँ के पास पहुंचे और उनसे जा कर पुछा की माँ क्या तुम तारा माँ के साथ मेरी बात करा सकती हो ? ऐसा सुन कर वामा चरण की माँ उन्हे ले कर चुपचाप पूजा ग्रह में माँ तारा के सामने बैठ गयीं। इसी तरह नित्य माँ तारा की आराधना करते करते वामा चरण की उम्र ग्यारह वर्ष तथा उनके भाई की उम्र पाँच वर्ष की हो गई। इसी बीच उनके पिता की सेहत ख़राब हो गई और मृत्यु शैया पर माँ तारा का नाम जपते हुए उनके प्राण निकल गए। उसी वक्त जब माँ तारापीठ के शमशान में वामा चरण ने अपने पिता का अन्तिम शंस्कार किया तब उन्हे माँ तारा के प्रथम बार शमशान में दर्शन हुए। विधवा माँ ने किसी तरह भीख मांग कर अपने पति के श्राद्ध का काम पूरा किया। मृत्यु की ख़बर पा कर वामा चरण के मामा नौ ग्राम से आ कर दोनों भाइयों को अपने घर ले गए। वामा चरण गाय चराने ले जाते थे तथा उनके छोटे भाई गायों के लिए घास कटते थे। इसके एवज में उन्हे आधा पेट झूठा भात खाने को दिया जाता था।
एक बार वामा चरण को एक बड़ी से टोकरी ले कर गोबर उठाने और राम चरण को घास काटने के लिए उनके मामा ने कहा। राम चरण की असावधानी के कारन वामा चरण की ऊँगली कट गई। तब राम चरण भाई भाई कह कर रोने लगे। तब तक इनकी गाय ने बगल के खेत में खड़ी फसल को नष्ट कर दिया। उस खेत के मालिक ने मामा से शिकायत कर दी। मामा ने छड़ी लेकर वामा चरण को खूब मारा। उसी के बाद वामा भाग कर अपनी माँ के पास आतला ग्राम वापस लौट आए। और राम चरण को एक साधू अपने साथ गाना सिखाने ले गए। तभी से वामा ने शमशान में रहना निश्चित किया।
उस दिन पूरनमासी थी, और शमशान में कई लोग बैठे थे। उनके पैर दबाते दबाते वामा सो गए।उसी बीच शमशान में बैरागी साधक गांजा पी कर उसके आग को एक जगह फेक दिया। हवा के झोंके से वह आग एक झोपडी में लग गई और देखते देखते सारे गाँव को झुलस दिया। गाँव वालों ने समझा की यह वामा चरण की गलती है। गाँव वाले उन्हें खोजने लगे। उनके डर से वामा चरण भक्त प्रहलाद की कहानी याद करते हुए आग में ख़ुद ही कूद गए। वह चिल्लाते रहे की मैंने आग नही लगायी है। धीरे धीरे पूरा गाँव आग में झुलस गया परन्तु वामा चरण कुंदन के समान आग से सकुशल निकल आए। और दौड़ते हुए अपनी माँ के पास अपने गाँव भाग गए।
आर्थिक स्तिथि ख़राब होने के कारन एक दिन उनकी माँ ने उन्हे बहुत भला बुरा कहा, उसी समय वामा घर से जो निकले तो फ़िर कभी अपने घर वापस नही आए। यहाँ से ही वामा चरण की साधना प्रारम्भ हुई। उसी समय तारापीठ के महा शमशान में शिमल वृक्ष के नीचे सिद्ध महापुरुष कैलाशपति बाबा आनेवाले थे। मोक्षानंद बाबा, गोसाईं बाबा आदि सभी ने वामा को वहा आश्रय दिया। प्रति दिन वामा जीवन कुंडा में स्नान करते और गांजा चुगते थे। कैलाशपति बाबा उनको बहुत मानते थे। कैलाशपति बाबा ने वामा को अपने शमशान में रहने का स्थान दिया। उनका खद्दोऊ पहन कर द्वारका नदी के ऊपर चलना और मुरझाये हुए तुलसी वृक्ष को हरा भरा कर देना जैसे आलौकिक कार्यों को देख कर वामा चकित रह गए। एक बार रात में कैस्लाश्पति बाबा ने वामा को गांजा तैयार करने के लिए बुलाया। उस दिन वामा को बहुत डर लगा। असंख्य दैत्याकार आकृतियाँ उनके चारो तरफ़ घेर कर खड़ी थी। यह देख कर वामा बेहोश हो गए। बाद में जय गुरु जय तारा कहते हुए वह सब आकृतियाँ विलीन हो गयीं। तब वामा ने साहस करके कैलाशपति बाबा को गांजा दिया।

शेष कहानी के लिए इंतज़ार करे...

Friday, 8 May 2009

पञ्च मकार और तांत्रिक साधना का हमारे जीवन में महत्त्व....

युगों युगों से तंत्र साधना मानवता के उद्धार और कष्टों को दूर करने के लिए प्रकृति में उपलब्ध गुणों को खोज कर निकल लायी है। जैसा की हम सभी जानते हैं की इस श्रृष्टि में प्रकृति ने सभी प्रकार के कष्टों का निवारंड पहले से ही दे रखा है। प्राचीन काल में सन्यासी, ऋषि, मुनि और तांत्रिक इन्हे खोज निकालते थे। आधुनिक युग के वैज्ञानिको को ही पूर्व में तांत्रिक और ऋषि कहा गया था।
हमारे हिंदू धर्म में सभी चीजों की खोज बहुत पहले ही हो चुकी है। परन्तु जब आज वोही पुरानी चीजे आधुनिक वैज्ञानिक फ़िर से दुनिया को बता रहे हैं तो हमें आश्चर्य होता है। मैं यहाँ कुछ उदहारण देता हूँ।
आधुनिक युग का रेडियो जिसे हम कुछ वर्षो से जानते हैं , हमारे ऋषि मुनियों द्वारा प्राचीन काल से साधना और ध्यानमग्न मात्र होने से ही दूर बैठे मनुष्य से वार्तालाप हो जाता था। तांत्रिक साधना में एक तांत्रिक रेडियो के सामान ही सही समय पर सही किरणों के प्रभाव से दूर दूर बैठे लोगों के साथ जुड़ सकता है। इस प्रकार वह प्राणियों के कष्ट को दूर करता है। तंत्र साधन की वजह से तांत्रिक इन किरणों से ध्यान मग्न हो कर अपनी आन्तरिक शक्ति भी बढ़ता है।
तंत्र क्रिया सदेव ही प्रकृति के नियमों के अनुरूप चलती है। यह पूरा संसार ही एक तांत्रिक क्रिया है। तांत्रिक क्रिया पञ्च मकार से मिल कर ही पूरी होती है। पञ्च मकार यानि तंत्र क्रिया के पाँच स्तम्भ।
मॉस, मतस्य, मुद्रा, मदिरा और मैथुन तांत्रिक क्रिया के पञ्च मकार हैं। तथा बिना इन पञ्च मकार के सम्मिलन से श्रृष्टि में जीवन का सञ्चालन असंभव है।
मॉस: इस श्रृष्टि में प्राणी का जनम ही मॉस के लोथडे के रूप में हुआ है। ऐसा कोई भी प्राणी नही है जो पञ्च मकर के प्रथम " म" मॉस से वंचित रह कर जीवन यापन कर सके। मॉस के रूप में ही मनुष्य एवं जीवों की अपने माँ के गर्भ से उत्पत्ति हुई है। हर प्राणी किसी न किसी प्रकार मॉस का उपयोग अपने दैनिक क्रिया में करता है। चाहे वह भोजन में मॉस का लेना हो या फ़िर किसी को छूना, देखना या महसूस करना सभी में मॉस की प्राथमिकता है।
जब माँ के गर्भ में जीवन का विकास होता है तब उसका सबसे पहला वजूद मॉस के रूप में ही होता है। इस से सिद्ध होता है की जीवन की शुरुवात ही पञ्च मकार के प्रथम " म " से होती है।

मतस्य: मतस्य का शाब्दिक अर्थ मछली से होता है। परन्तु तंत्र क्रिया में अथवा पञ्च मकार में मतस्य का मतलब चंचलता या गति से होता है। जिस प्रकार मछली अपने जीवनपर्यंत गतिमान रहती है और पानी के विपरीत दिशा में तैरते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करती है उसी प्रकार तंत्र साधना के अनुसार बिना गति के कोई भी जीव इस संसार में रह नही सकता। पञ्च मकार के मॉस गुण के प्राणी में आने के बाद मतस्य गुण का होना एक मॉस को गति प्रदान करता है। पञ्च मकार के दुसरे मकार " मतस्य" से ही संसार में जीवो को हमेशा आगे बढ़ने की इक्षा मिलती हैं । मतस्य गुण ही व्यक्ति को नए कार्यो के प्रति प्रगतिशील बनता है।

मुद्रा: तंत्र में मुद्रा के दो रूप हैं।
१> मुद्रा यानी किसी प्रकार की क्रिया जो व्यक्त की जा सके। जैसे योनी मुद्रा, लिंग मुद्रा, ज्ञान मुद्रा।
२> मुद्रा का मतलब खाद्य पदार्थ से भी है। जैसे चावल के पिण्ड
पञ्च मकार के मॉस, मतस्य गुण धारण करने के बाद जीव में सही मुद्रा (क्रिया) के ज्ञान का होना अति आवश्यक है। और सही क्रिया को करने के लिए सही मुद्रा ( खाद्द्य पदार्थ ) की भी आवश्यकता है।
जब गर्भ में जीव गति प्राप्त कर लेता है तब वह अपने हाथ और पैर को अपने गर्दन के चारो और बाँध कर एक मुद्रा धारण करता है। जैसे ही वह अपनी माता द्वारा ग्रहण किया गया भोजन को अपना आहार बनाता है, उसके हाथ पैर में गति आ जाती है। यह पञ्च मकार के तीसरे " म " का श्रेष्ठ उदहारण है।

मदिरा : तंत्र में मदिरा का अर्थ "नशा" है। आम मनुष्य मदिरा पीने वाले नशे को ही तंत्र से जोड़ते हैं। परन्तु सही मायने में पञ्च मकार में मदिरा रुपी नशे को किसी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए होने वाली लगन को कहते हैं। इश्वर की भक्ति को प्राप्त करने का नशा ही तांत्रिक को कठिन से कठिन साधना पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। जीव को आगे बढ़ने के लिए स्वयं में मदिरा गुण को लाना अति आवश्यक है।
पञ्च मकार के यह चारों गुन जब साथ मिलते हैं तो वह जीव मॉस (शरीर ), मतस्य (गति),मुद्रा (क्रिया,आहार )और मदिरा (नशा) के आने के बाद अपने जीवन में कोई भी लक्ष्य प्राप्त कर सकता है।
जब बालक अपने माँ के गर्भ में बड़ा हो रहा होता है तो वह समय उसके लिए बहुत कष्टकारी होता है। माँ के द्वारा ग्रहण किया गया भोजन उसकी कोमल त्वचा को चोट पहुचाता है। गति आने के बाद और माँ से आहार मिलने के बाद वह जीव स्वयं को इस कष्ट से निकलने के लिए इश्वर से प्राथना करता है। उसके अन्दर मदिरा गुण का प्रवेश होते ही वह अपने कष्ट को दूर करने के लिए इश्वर की प्रार्थना में ली

मैथुन:मैथुन का अर्थ है "मथना " तंत्र में मैथुन का बहुत महत्त्व है। परन्तु इसे किस प्रकार अपने जीवन में अपनाना है वह जानना बहुत जरुरी है। अधिकतर लोगों को तंत्र के बारे में यह भ्रान्ति है की यहाँ तांत्रिक को मैथुन करने की छुट है। मैं यहाँ पञ्च मकार के इस पांचवे और बहुत ही महत्व्य्पूर्ण " म " के बारे में बताना चाहता हूँ।
तंत्र में यह कहा गया है की इस संसार में पाई जाने वाली हर वस्तु को यदि सही प्रकार से मथा जाए तो एक नई वस्तु का जनम होता है। जिसका उदहारण हमारे शाश्त्रो में समुन्द्र मंथन से दिया गया है। समुन्द्र मंथन के समय सागर के मंथन से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं की जनम हुआ था जिसमे विष और अमृत की उल्लेख प्रमुख्य है।
गृहस्त जीवन में भी जब एक पुरूष अपनी स्त्री के साथ मैथुन करता है, अपने वीर्य को स्त्री के बीज के साथ मंथन करता है तो एक बालक के रूप में नए जीवन की निर्माण होता है। इसलिए मैथुन करने से तंत्र में कुछ नया निर्माण करने की बात कही गई है।
जब एक तांत्रिक मैथुन करता है तब वह स्वयं अपने शरीर (ब्र्ह्म/ शिव ) तथा अपनी आत्मा ( शक्ति / शिवा) का मंथन करता है। तथा उस मंथन को सही ढंग से करने के उपरांत ही इश्वर को पाने के नए नए रास्तो की निर्माण करता है।